आपका पाकिस्तान ज़िंदाबाद है, इससे हमें कोई ऐतराज़ नहीं लेकिन हमारा हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है, ज़िंदाबाद था और ज़िंदाबाद रहेगा! बस बहुत हो गया। ये डयलॉग बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। डॉयलाग फिल्म गदर एक प्रेम कथा की है जो 2001 में आई थी।
इस फिल्म में अमीशा पटेल और सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। आज यहां बात हम सनी देओल की कर रहे हैं। उनकी कोई फिल्म नहीं आरही है, कोई गाना भी नहीं लेकिन सनी पाजी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहज कुछ और है।
यूजर्स सोशल मीडिया पर #SunnyDeolWhereAreYou से अभियान चला रहे हैं। लोग लगातार ट्वीट कर के सनी को खोज रहे हैं।
दरअसल देश भर में किसान कृषि कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं इसमें सबसे अधिक किसान पंजाब और हरियाणा से शामलि हैं।
सनी देओल लुधियाना के साहनेवाल के रहने वाले हैं और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद है। कृषि कानून को लाने वाली बीजेपी सरकार ही है। इस मौके पर सनी खामोश हैं किसानों के हित में इन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए आज लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए सनी देओल को खोजने का अभियान चलाया है। लोग इसमे अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्विटर यूर्ज लिखते हैं, “कहा हो सनी जी, किसानों को आप की जरूरत है।”
सनी देओल 27 अप्रैल 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए थे इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल सहित कई नेता मौजुद थे। भाजपा में शामिल होते समय सनी ने कहा था, “मोदी जी को मैं पांच साल और प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहता हूं।”
सनी गुरदासपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे उनके खिलाफ कांग्रेस के सुनिल जाखड़ खड़े थे। जिन्हें सनी देओल ने 82,459 वोटों से हरा दिया था।
बता दे कि सनी का जन्म 1956 में हुआ था इनका असली नाम अजय सिंह है। प्यार से घर में इन्हें सनी कहते हैं। इनकी दो बहने भी हैं वीजयता और अजीता दोनों ही अमेरिका में रहती हैं।
1983 में आई फिल्म बेताब से सनी ने फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा था।
पर्दे पर सनी देओल आखिरी बार फिल्म भैय्याजी सुपरहिट में नजर आए थे। यह फिल्म नवंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
आजकल सनी अपने राजनीतिक करियर में काफी व्यस्त हैं। देखते हैं क्या उन्हें ट्विटर यूर्ज खोज पाते हैं ?