नए साल पर छात्रों के लिए खुशखबरी! IBPS RRB परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

0
82
IBPS RRB Result 2022
IBPS RRB Result 2022

IBPS RRB Result 2022: साल के पहले दिन आईबीपीएस आरआरबी 2022 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जिन भी उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी की परीक्षा दी है उनके लिए आज प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक साइट ibps.in पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि I, II और III पदों के लिए ये लिस्ट जारी की गई है। वहीं यह लिस्ट केवल 1 जनवरी 2023 से 30 जनवरी तक ही वेबसाइट पर रहेगी।

बता दें कि जिन उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में नहीं है। साथ ही किसी भी आरक्षित लिस्ट में उनका नाम नहीं है वह सीआरपी आरआरबी-इलेवन के तहत किसी भी आगे होना वाली प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

IBPS RRB Result 2022
IBPS RRB Result 2022

IBPS RRB Result 2022: प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले आपको गूगल पर आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in सर्च करना।
  • इसके बाद ibps.in पर क्लिक करें।
  • यहां आपको होम पेज पर आरआरबी रिजल्ट 2022 प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट लिखा नजर आएगा। उसपर क्लिक करें।
  • यहां आपसे लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। मांगी गई डिटेल भरने के बाद सबमिट करें।
  • अब आपको स्क्रिन पर रिजल्ट नजर आएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here