PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे की खबर मिलने के बाद ट्वीट कर उनके ठीक होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।’ बता दें कि शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
PM Modi ने पेले के निधन पर जताया शोक
इसके साथ ही पीएम मोदी ने मशहूर फुटबॉलर पेले के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा पेले के निधन से खेल की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है। एक वैश्विक फुटबॉल सुपरस्टार, उनकी लोकप्रियता सीमाओं को पार कर गई है। उनका उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।
बता दें कि आज तड़के ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का भी निधन हो गया। हीराबेन मोदी को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें कफ और सांस लेने में पेरशानी थी। पीएम मोदी की मां ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
संबंधित खबरें:
- PM Modi Mother Death: पीएम मोदी की मां का निधन, पाकिस्तान-जापान समेत कई देश के नेताओं ने जताया शोक
- अकेले 6 बच्चों को पाला, छत से टपकते पानी का भी कर लेती थी इस्तेमाल; संघर्ष से भरा था हीराबेन का जीवन