UP Female Bus Driver: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरकारी बस के लिए पहली महिला बस ड्राइवर नियुक्त की गई है। प्रियंका ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यूपी रोडवेज उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की पहली महिला बस ड्राइवर बन गई हैं। प्रियंका शर्मा ने यूपी सरकार को मौका देने के लिए का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका अपने घर में अकेले कमा कर परिवार चलाती हैं। इस नियुक्ति में 26 महिला ड्राइवरों के नाम थे जिसमं प्रियंका का भी नाम शामिल था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन (UPSRTC) द्वारा यह भर्तिया निकाली गई थी। जिसमें प्रियंका को यह मौका मिला है।
UP Female Bus Driver: कड़े संघर्षों के बाद प्रियंका का सपना हुआ साकार
प्रियंका ने बताया कि उसके पति का निधन शराब पीने के कारण जल्दी हो गया था। उनकी दोनों किडनी में समस्या थी। जिसके बाद वह दो बच्चों को अकेले पाल रही हैं। उसने कहा कि उसे अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी लेनी थी इसलिए बेहतर अवसरों की तलाश में वह दिल्ली आ गई थी। दिल्ली में प्रियंका ने एक कारखाने में काम किया। उसके बाद उसने गाड़ी चलाने का कोर्स किया। ड्राइविंग सीखने के बाद वह मुंबई चली गईं और ड्राइवर के रूप में बंगाल और असम जैसे विभिन्न राज्यों में यात्रा ड्राइविंग की।
प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला चालकों के लिए लिए भर्तियां निकाली। जिसके बाद उसने भी मौका पाकर फॉर्म भर दिया। मई 2022 में वह ट्रेनिंग पीरियड में पास हो गईं और उन्हें सितंबर में पोस्टिंग मिली। प्रियंका काफी खुश है लेकिन पर्याप्त वेतन नहीं होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वह फिर भी खुश है क्योंकि उन्हें सरकार से अच्छा समर्थन मिल रहा है।
संबंधित खबरें: