बॉलीवुड की एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाओं और एक्टिंग से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत चुकी हैं, दुनियाभर में दर्शक उनकी खूबसूरती के कायल है, उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्र रहते हैं। ऐश्वर्या राय एक्टिंग के बाद अब फिल्म निर्देशन में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं। ऐश्वर्या अब निर्देशन करने का मूड बना रही है, ऐश्वर्या के इस फैसले में उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी उनका होसला बढ़ाया है।
ऐश्वर्या ने कहा कि अब वह फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों के बाद वह निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमाना चाहेंगी।
ऐश्वर्या राय ने कहा कि ऐसा करने के लिए उनके पति और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी उनका उत्साह बढ़ाया है। ऐश्वर्या ने कहा कि जब भी वह किसी भी फिल्म का निर्देशन करेंगी, उसमें पूरा दिल लगाकर काम करेंगी।निर्देशन के लिए उनका पूरा समय देंगी और ऐसा कभी नहीं होगा कि वह आधे-अधूरे मन से कोई काम करेंगी।
ऐश्वर्या की फिल्म ‘फन्ने खान’ 3 अगस्त को रिलीज हो चुकी है जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। वही इस फिल्म के अलावा ऐश्वर्या राय जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए भी वह बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक भी नजर आयेंगे। इससे पहले ऐश्वर्या ने शादी के बाद करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल से वापसी की थी। इस फिल्म में उसके साथ रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा भी थे।
साभार-ईएनसी टाईम्स