Ind vs Ban T20 WC: इस बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन किया गया है। बुधवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ था। एडिलेड में हुए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारत ने कुल 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाएं। वहीं, जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने आई तो कुछ ओवरों के बाद बारिश होने लगी। जब बारिश खत्म हुई तो डकवर्थ लुईस नियम लगा दिए गए। इसके तहत बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने थे। हालांकि यह नियम लगते ही भारत की मुश्किलें बढ़ गई थीं, लेकिन रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश (Ind vs Ban T20 WC) को 5 रनों से हरा दिया। आइए जानते हैं आखिरकार क्या होता है डकवर्थ लुईस नियम…
Ind vs Ban T20 WC: क्या होता है डकवर्थ लुईस नियम?
क्रिकेट के खिलाड़ियों के साथ ही इसके फैंस के लिए भी डकवर्थ लुईस नियम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। खेल में डकवर्थ लुईस नियम लगते ही फैंस की धड़कने तेज हो जाती हैं। वहीं, खिलाड़ियों के लिए भी कभी-कभी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बता दें कि डकवर्थ लुईस नियम या डीएलएस क्रिकेट का वह नियम है, जिसे मैच के दौरान अचानक आए बारिश या फिर अन्य रुकावटों के बाद लगाया जाता है। जब बारिश या अन्य कारणों से मैच में देरी होने लगती है तो इस नियम को लागू किया जाता है। डकवर्थ लुईस नियम में दो चीजों की गणना होती है। पहला, बचे हुए ओवर और दूसरा, बचे हुए विकेट की। इन दोनों के आधार पर समय को देखते हुए टीम के लिए नए टारगेट और ओवर डिसाइड किए जाते हैं।
विकेट और ओवर को माना जाता है रिसोर्स
बता दें कि डकवर्थ लुईस नियम के तहत विकेट और ओवर को रिसोर्स माना जाता है। मैच की शुरुआत में दोनों टीम के पास ये दोनों रिसोर्स 100 फीसदी तक होते हैं। जब किसी बाधा या बारिश के चलते बाकी के बचे खेल को शुरू किया जाता है तो डकवर्थ लुईस नियम लगाया जाता है। इसके तहत दोनों टीमों के पास बचे रिसोर्स की गणना की जाती है और उसी के आधार पर नया ओवर और टारगेट सेट किया जाता है।
डकवर्थ का फार्मूला :- टीम-2 का नया लक्ष्य = टीम-1 का स्कोर x (टीम-2 द्वारा उपयोग किए गए रिसोर्स/टीम-1 द्वारा उपयोग किए गए रिसोर्स)
मिली जानकारी के अनुसार, इन मैचों में रिसोर्स वैल्यू की गणना एक कम्प्यूटर प्रोग्राम के तहत तय की जाती है, जो कि सार्वजनिक नहीं है।
डकवर्थ लुईस नियम को इंग्लैड के स्टेटिक्स विशेषज्ञ फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस ने बनाया था। इन दोनों के ही नाम पर साल 1997 में पहली बार इस नियम का उपयोग किया गया था।
Video: India Vs Pakistan T20 world cup 2022
यह भी पढ़ेंः
Bitcoin में सुस्ती तो Dogecoin में भारी उछाल, जानें अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल…