Sitapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिला अस्पताल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां सीतापुर हॉस्पीटल की स्टॉफ नर्स ने ऐसा काम किया, जिसे देख सब नर्स के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जो नर्स अस्पताल में मरीजों की देख-रेख के लिए होती है, वही नर्स एक महिला मरीज को बुरी तरह से घसीटकर बेड पर ले गई। महिला नर्स मरीज के बाल पकड़कर उसे जबरदस्ती बेड तक ले जाती है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Sitapur Viral Video: जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिला अस्पताल में 10 अक्टूबर की शाम को एक महिला मरीज अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला को सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके कारण वो मेडिकल वार्ड में भर्ती थी। फिजीशियन डॉक्टर अनुपम मिश्र की निगरानी में महिला को इलाज चल रहा था। बता दें कि 19 अक्टूबर की शाम को महिला के परिजन उसे छोड़कर अपने घर चले गए। उसी रात महिला करीब 12 बजे उठी और शौचालय के पास जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला को रात में चिल्लाता देख बाकी मरीज उठ गए। हंगामा बढ़ने से सभी को परेशानी होने लगी।
इसी दौरान दूसरे वार्ड की महिला नर्स वहां आयी। महिला नर्स ने उस महिला को चुप रहने के लिए कहा, लेकिन मरीज नहीं मानी। इसके बाद महिला नर्स ने मरीज के बालों को पकड़ा और जबरदस्ती घसीटकर उसे बेड पर ले गई। इस दौरान किसी ने उसका विरोध नहीं किया। अस्पताल के ही किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।
बता दें कि इस मामले में सीएमएस डॉक्टर आरके सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर को बीमार महिला को भर्ती कराकर परिजन चले गए थे। महिला अपने घरवालों की तलाश कर रही थी, जब उसे कोई नहीं दिखा तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वार्ड में तोड़फोड़ करने लगी, जिससे और मरीजों को दिक्कत हो रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को शांत कराने के कोशिश की।

हालांकि, महिला ने किसी की बात नहीं मानी इसलिए 3-4 लोगों मिलकर उसे बेड पर लिटाया। डॉक्टर आरके सिंह का कहना है कि महिला मानसिक तौर से अस्वस्थ है। यहीं कारण रहा कि उसे संभालने के लिए 2-3 लोगों की जरूरत पड़ी। हालांकि, महिला नर्स ने जो तरीका अपनाया वो गलत है और उस पर जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:
- कानपुर में पति ने की शर्मनाक हरकत; फंदे से लटक पत्नी ने दी जान, शख्स बनाता रहा VIDEO
- यूपी में मानवता हुई शर्मसार; खून से लथपथ नाबालिग लड़की मांगती रही मदद, लोग बनाते रहे VIDEO