CAT 2022 Admit Card: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM बैंगलोर) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2022 (CAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। वे अपना प्रवेश पत्र लॉगिन पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। प्रवेश पत्र के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CAT 2022 Admit Card: 150 केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों की स्थापना
कैट परीक्षा 27 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए देश भर में लगभग 150 केंद्रों पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र iimcat.ac.in आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।
3 फेज में होगी परीक्षा
पहला फेज – सुबह 8:30 बजे से रात 10:30 बजे तक
दूसरा फेज – दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
तीसरा फेज- शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
-यहां लॉग इन करें और यूजर आईडी पासवर्ड डालें।
-अब यहां डैशबोर्ड में कैट एडमिट कार्ड 2022 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
-फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-अंत में उम्मीदवार कैट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
संबंधित खबरें: