कोलकाता के डॉक्‍टर्स ने किया कमाल, Cancer पीड़िता को जल्‍द ही मिलेगी नई नाक

Cancer: जानकारी के अनुसार जल्‍द ही 59 वर्षीय महिला को नई नाक मिलने वाली है। उनके शरीर के विभिन्न अंगों की खाल, हड्डियों और मांस से एक नई नाक बनाई जा रही है। कैंसर पीड़ित इस महिला को बचाने के लिए चिकित्सकों ने ट्यूमर समेत पूरी नाक को जड़ से हटा दिया।

0
216
Cancer: top news on Nose
Cancer:

Cancer: कहते हैं कि भगवान के बाद अगर दूसरा स्‍थान मिले तो वो डॉक्‍टर्स का होता है। डॉक्‍टर्स के लिए कहे गए ये वाक्‍य कोलकाता स्थित डॉक्‍टर्स पर सटीक बैठता है।कोलकाता के सरकारी सुपर सेप्शियालिटी अस्पतालों में शुमार एसएसकेएम के डॉक्‍टर्स ने कैंसर पीड़ित एक महिला को नया जीवन दिया।जानकारी के अनुसार कैंसर की एडवांस स्‍टेज से गुजर रही महिला मरीज का ट्यूमर पूरी नाक में फैल गया था। नाक गंभीर रूप से सूज गई थी।हालत इतनी खराब हो गई थी कि बदबू के कारण हर कोई आगे जाने से डरने लगा था।

Update News on Cancer Patient of Kolkata.
Cancer Patient.

Cancer: खाल, हड्डियों और मांस से एक नई नाक हो रही तैयार

जानकारी के अनुसार जल्‍द ही 59 वर्षीय महिला को नई नाक मिलने वाली है। उनके शरीर के विभिन्न अंगों की खाल, हड्डियों और मांस से एक नई नाक बनाई जा रही है। कैंसर पीड़ित इस महिला को बचाने के लिए चिकित्सकों ने ट्यूमर समेत पूरी नाक को जड़ से हटा दिया। उनके ही शरीर के अंगों से बनी एक नई नाक इसकी जगह लगेगी। इस पूरी प्रक्रिया को मेडिकल टर्म्‍स में ‘टोटल नेजल रिकंस्ट्रक्शन’ कहा जाता है। ईएनटी, हेड एंड नेक और प्लास्टिक सर्जन, एनेस्थिसियोलाजिस्ट सहित विभिन्न विषयों के डॉक्‍टर्स की टीम इस काम को पूरा करने में लगी है।

Cancer: चार राउंड में पूरा होगा काम

अस्‍पताल सूत्रों के अनुसार मरीज को एक बार में नहीं, बल्कि चार चरणों में एक नई नाक दी जाएगी।करीब 5 घंटे तक चले आपरेशन का तीसरा चरण बीते गुरुवार को खत्‍म हुआ। मालूम हो कि इससे पूर्व 8 सितंबर को ट्यूमर से प्रभावित पूरी नाक को काट दिया गया था। दूसरे राउंड 17 अक्टूबर को सर्जरी कर माथे से त्वचा को हटा दिया गया था। नाक के पैड बनाने के लिए छाती से कार्टिलेज काटा गया। पूरे 3 सप्ताह के बाद नाक का पुनर्निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो जाएगा।

संबंधित खबरें