UP News: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है। जहां लोगों ने ऐसी हरकत की जिससे पूरी मानवता शर्मसार हो गई। दरअसल, कन्नौज से एक वीडियो सामने आया। जहां नाबालिग लड़की घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए मदद मांग रही है, लेकिन वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। लोगों की ऐसी असंवेदनशीलता देख हर कोई हैरान रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

UP News: कई घंटों से लापता थी लड़की
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की की उम्र करीब 13 साल है। वह कई घंटों से अपने घर से लापता थी। बाद में लड़की घायल अवस्था में मिली। उसके सिर पर और शरीर पर गंभीर चोटे लगी हुई थी। लड़की खून में सनी हुई थी। मगर मौके पर मौजूद लोग लड़की की मदद करने के बजाय उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त दिखें। घायल लड़की को अस्पताल ले जाने की जगह लोग उसका वीडियो बनाने लगे।
UP News: दर्द से तड़पती रही लड़की, वीडियो बनाते रहे लोग

बता दें कि घायल लड़की मदद के लिए अपना हाथ उठाती है, लेकिन वहां मौजूद लोगों में से कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ता। पुलिस के आने तक लड़की ऐसे ही दर्द में तड़पती रही। हालांकि, सूचना मिलने पर जबकि पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पुलिसकर्मी ने बच्ची को गोद में उठाया और हॉस्पीटल तक ले गया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने एक बयान में कहा कि नाबालिग घायल हालत में मिली और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:
- UP News: गाजियाबाद में महिला के साथ हैवानियत, 2 दिन तक Gangrape के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
- UP News: खुद को सिविल जज बताकर, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को फंसाता था,पुलिस ने दबोचा