Gurugram Fire News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुग्राम के बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी भी सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में आग लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार आग की कुछ तस्वीरें जारी की गई है।
Gurugram Fire News: किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
जिसमें देखा जा सकता है कि आग काफी भयंकर थी। आग की लपटे आसमान तक में दिखाई दे रही है। हालाकिं अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल, कंपनी में कितने मजदूर थे, क्या कोई फंसा भी है या कोई नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं सामने आ पाई है। साथ ही आग लगने की कारणों का भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। यह घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है।
पूरे अपडेट का इंतजार है।
संबंधित खबरें:
- Nashik Bus Fire: महाराष्ट्र के नासिक में चलती बस में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले, कई झुलसे
- Bhadohi Fire News: दुर्गा आरती के बीच पंडाल में लगी भीषण आग, भागने की नहीं मिली जगह, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, 2 की मौत