Vande Bharat Express: जल्द देश को मिलने वाली है पांचवीं वन्दे भारत ट्रेन, पीएम मोदी इन दो राज्यों को देंगे सौगात…

0
213
Vande Bharat Express top news
Vande Bharat Express from Dehradun

Vande Bharat Express: देश में सफर करने वालों के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही भारत में पांचवी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ने वाली है। इस साल 10 नवंबर को नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लॉन्च की जाएगी। यह ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर रूट पर चलेगी। इससे पहले 13 अक्टूबर को पीएम मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश से दिल्ली और दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की ओर दौड़ेगी। हालांकि, अभी तक इसे आम लोगों के लिए शुरू नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक इसे 19 अक्टूबर को आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।

vande fee

कई सुविधाओं से लैस है Vande Bharat Express

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर के साथ कई और भी सुविधाएं हैं। नेक्‍स्‍ट जनरेशन वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच की भी सुविधा है। इस ट्रेन के हर कोच में चार इमरजेंसी विंडो जोड़ी गई हैं।

FfBD0GQVsAEfZP ?format=jpg&name=small

भारत को मिली चार वन्दे भारत ट्रेन

अब तक भारत में कुल चार वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। पहली Vande Bharat Express नई दिल्ली से वाराणसी तक जाती है, वहीं, दूसरी वन्दे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से माता वैष्णों देवी कटरा के बीच चलती है। तीसरी वन्दे भारत गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुम्बई तक जाती है और इसी रूट से वापस आती है। यह ट्रेन 180 से 200 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। 13 अक्टूबर को चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई है जो कि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली तक जाएगी।

संबंधित खबरें:

अब इस राज्य में भी दौड़ेगी Vande Bharat Express, चुनाव से पहले पीएम मोदी देंगे कई और सौगात

Vande Bharat Train: देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस रेल; PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए क्यों खास है ये ट्रेन?