Unique Marriage: दो लोग जब एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं तो अक्सर वो शादी का सपना सजाते हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड शादी रचा लेते हैं। मगर कई बार लोगों का ये सपना पूरा नहीं हो पाता और किसी वजह से उन्हें अलग होना पड़ता है। ऐसे में वो बिना शादी किए ही रह जाते हैं। मगर क्या हो अगर कोई बिना दूल्हे के शादी रचा ले। जी हां, ये बिल्कुल सच है। इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला ने अपने दूल्हे के बिना ही अकेली शादी कर ली। दरअसल, इंग्लैंड की रहने वाली महिला का दूल्हा शादी के दिन ही भाग गया और दुल्हन ने शादी कैंसिल किए बिना ही शादी कर ली।

Unique Marriage: सालों से शादी का किया था इंतजार
इंग्लैंड की रहने वाली केली अपने बॉयफ्रेंड के साथ 4 सालों के लंबे रिलेशनशिप में थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई भी कर ली थी। दोनों के बीच सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था। केली काफी समय से अपनी शादी का इंतजार कर रही थी। इसी साल सितंबर में केली की शादी आखिरकार तय हुई।
वो अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित थी। उन्होंने शादी की सारी तैयारियां कर ली थी। वह शादी के दिन दुल्हन के जोड़े में सज-धज का तैयार थी, लेकिन केली का होने वाला पति शादी में पहुंचा ही नहीं। केली को एक फोन के जरिए कहा गया कि उनका दूल्हा बहुत दूर है और वो इस शादी में नहीं आ सकता। इस खबर से केली का दिल टूट गया।
Unique Marriage: बिन दूल्हे ही कर ली शादी

केली दुल्हन के जोड़े में खड़ी रही और उनकी शादी टूट गई। इस खबर से वो बहुत उदास हो गई। उन्होंने महीनों पहले से शादी की सारी तैयारियां की थी। उनके फ्रेंड्स, फैमिली सभी वहां मौजूद थे। दुल्हन के जोड़े में केली अकेली खड़ी थी, लेकिन परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया। उन लोगों ने केली को सपोर्ट किया और उसे अकेले ही शादी का फंक्शन एंजॉय करने के लिए मना लिया। केली ने परिवार संग अपनी शादी को एंजॉय किया। हालांकि, केली अब सिंगल है।
यह भी पढ़ें:
- Viral News: देसी लड़के की तस्वीर देखकर विदेशी लड़की को हुआ प्यार, Haryana पहुंचकर रचाई शादी
- शख्स की 8 पत्नियों ने रखी कॉमन डिमांड, छूटे पति के पसीने