Russia Ukraine War: PM मोदी ने आखिर पुतिन से ऐसा क्या कहा? जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे पश्चिमी देश

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान कहा था कि ये युद्ध का समय नहीं है।

0
173
Russia Ukraine War: PM मोदी ने आखिर पुतिन से ऐसा क्या कहा? जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे पश्चिमी देश
Russia Ukraine War: PM मोदी ने आखिर पुतिन से ऐसा क्या कहा? जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे पश्चिमी देश

Russia Ukraine War: उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात इन दिनों पश्चिमी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। अमेरिका और फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। जहां अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि पीएम मोदी ने समरकंद में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जो कहा, वह पूरी तरह से सही था।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी UNGA में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संदेश दिया, वह पूरी तरह से सही है। अमेरिका इस बयान का स्वागत करता है।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने UNGA में कहा कि पीएम मोदी ने समरकंद में सही कहा था कि ये समय युद्ध का नहीं है। पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है। यह हमारे जैसे संप्रभु राष्ट्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने का समय है।

Russia Ukraine War: PM मोदी ने आखिर पुतिन से ऐसा क्या कहा? जिसकी तारीफ करते नहीं थक रहे पश्चिमी देश
French President Emmanuel Macron

Russia Ukraine War: पीएम ने पुतिन से क्या कहा था?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान कहा था कि ये युद्ध का समय नहीं है। मैंने आपसे कॉल पर भी इसके बारे में बात की थी। आज हमें इस बारे में बात करनी होगी कि हम शांति कैसे स्थापित करें। प्रगति के मार्ग को कैसे प्रशस्त करें। भारत और रूस कई दशकों तक एक-दूसरे के साथ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: