इंस्टा इन्फ्लुएंसर Bobby Kataria की बढ़ी मुसीबत! फ्लाइट में सिगरेट पीने का VIDEO वायरल होने पर अब होगी कार्रवाई

स्पाइसजेट ने बताया कि कटारिया ने सिगरेट तब पी थी जब केबिन क्रू ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त था। स्पाइसजेट ने बताया कि कटारिया की स्मोकिंग एक्ट हवाई जहाज की 21वीं रो पर की गई थी।

0
212
Bobby Kataria
Bobby Kataria

Bobby Kataria: हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया के एक वीडियो ने पहले से ही तकनीकी खराबी की वजह बदनाम स्पाइसजेट एयरलाइंस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में कटारिया हवाई जहाज के अंदर सिगरेट जलाते नजर आ रहे हैं। कटारिया स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई से नई दिल्ली गए थे और 1 जनवरी 2022 को उतरे थे। उसी दौरान धूम्रपान की घटना स्पाइसजेट की SG706 फ्लाइट में हुई जो दुबई से दिल्ली आ रही थी।

article image
Bobby Kataria

फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज पर नहीं है Bobby Kataria का वीडियो

हालांकि वीडियो उनके फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि पहले विमानन सुरक्षा द्वारा कार्रवाई की गई थी। वीडियो अब वायरल हो गया है। बॉडी बिल्डर का वीडियो वायरल होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए।

15 दिनों के लिए नो-फ्लाइंग लिस्ट में डाले गए थे Bobby Kataria

स्पाइसजेट ने भी अब वायरल वीडियो के संदर्भ में बयान दिया है। स्पाइसजेट ने कहा है कि जनवरी 2022 में मामले की जांच की गई थी और एयरलाइन द्वारा गुरुग्राम में उद्योग विहार पीएस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्पाइसजेट ने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले को आंतरिक रूप से उठाया था और कटारिया को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग लिस्ट में डाल दिया गया था।

66120 instagram influencer bobby kataria lit a cigarette inside a spicejet aircraft
bobby kataria smoking in flight

स्पाइसजेट ने बताया कि कटारिया ने सिगरेट तब पी थी जब केबिन क्रू ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त था। स्पाइसजेट ने बताया कि कटारिया की स्मोकिंग एक्ट हवाई जहाज की 21वीं रो पर की गई थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मामले को अनियंत्रित यात्रियों से निपटने पर नागरिक उड्डयन के अनुसार गठित आंतरिक समिति को भेजा गया था। उक्त पैक्स को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग सूची में डाल दिया गया था। बताते चले कि कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here