फिर से सबको हंसाने आ रहे हैं ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’, क्या कपिल शर्मा के शो में आएंगे नजर?

कपिल शर्मा शो के बाद ग्रोवर 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' से अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं। इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है।

0
244
फिर से सबको हंसाने आ रहे हैं 'डॉ. मशहूर गुलाटी', क्या फिर से कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर?
फिर से सबको हंसाने आ रहे हैं 'डॉ. मशहूर गुलाटी', क्या फिर से कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर?

Sunil Grover: टीवी के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लोग काफी याद कर रहे हैं। इस शो में डॉ गुलाटी और गुत्थी जैसे किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुनील ग्रोवर को लोग काफी Miss करते हैं, लेकिन सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है।

बताया जा रहा है कि एक बार ग्रोवर टीवी पर वापसी करने वाले हैं। कमाल की बात ये है एक बार फिर सबको हंसाने के लिए सुनील ग्रोवर डॉ. गुलाटी के किरदार में भी वापस आ रहे हैं। एक बार फिर दर्शक तैयार हो जाएं, गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी की कॉमेडी से लोट- पोट होकर हंसने के लिए।

Sunil Grover-फिर से सबको हंसाने आ रहे हैं 'डॉ. मशहूर गुलाटी', क्या फिर से कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर?
Sunil Grover

Sunil Grover: एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

वैसे तो सुनील ग्रोवर मनोरंजन जगत का जाना- माना चेहरा हैं। इन्हें किसी के परिचय की जरूरत नहीं। ‘कॉमेटी नाइट्स विद कपिल’ से सुनील ग्रोवर ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली थी। ग्रोवर की कॉमेडी को लोग काफी एंजॉय करते थे। हालांकि बाद में उनकी किसी कारण कपिल शर्मा से लड़ाई हो गई जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। उनके इस फैसले से फैन्स काफी निराश हो गए थे।

https://www.instagram.com/p/CgM8EhLLsTR/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fe68b84a-ba90-4b7e-a7bf-8255ef065989

गौरतलब है कि एक बार फिर ये झगड़े- लड़ाई को पीछे छोड़ सुनील ग्रोवर कॉमेडी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। कपिल शर्मा शो के बाद ग्रोवर ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ से अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं। इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सुनील “डॉ. मशहूर गुलाटी” के रूप में सबको हंसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिर से सबको हंसाने आ रहे हैं 'डॉ. मशहूर गुलाटी', क्या फिर से कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर?
Sunil Grover

इस शो में बतौर जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन हैं। सुनील के वापस आने से दर्शकों के साथ – साथ दोनों जज भी बेहद एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here