सर्जरी के बाद Sunil Grover जी रहे हैं ऐसी जिंदगी, चाय बेचते नजर आए एक्टर

सुनील अब ठीक हो गए है। उन्होंने हाल ही में सर्जरी के बाद एक वीडियो शेयर किया है। सुनील ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्टर आम आदमी की तरह जिंदगी जीते नजर आ रहे हैं।

0
372
Sunil Grover
सर्जरी के बाद Sunil Grover जी रहे हैं ऐसी जिंदगी

टीवी फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपने एक्टिग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सुनील ग्रोवर टीवी के फेमस शो द कपिल शर्मा शो में गुलाटी का किरदार निभा कर सभी का दिल जीत लिया है। वहीं अचानक उनके तबीयत खराब होने की बात सुनकर फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि सुनील अब ठीक हो गए है। उन्होंने हाल ही में सर्जरी के बाद एक वीडियो शेयर किया है।

kapil sharma show may leave from sony channel and may come new show of sunil grover

Sunil Grover ने शेयर किया फनी वीडियो

सुनील ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्टर आम आदमी की तरह जिंदगी जीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो एक टी स्टॉल पर चाय बना रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देख काफी खुश हो गए हैं। वीडियो में सुनील चाय बना रहे हैं और उसके लिए वह अदरक और चीनी पानी में डालते हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Sunil Grover की हुई थी हार्ट सर्जरी

आपको बता दें कि एक्टर की एक वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं’।

Sunil Grover
44 साल के कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी

सुनील ग्रोवर के प्रोजेक्ट की बात करे तो इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘चला लल्ला हीरो बनने’ से की थी। इसके अलावा सुनील शो ‘गुंटूर गूं’ में भी लोगों को हंसाते हुए दिखाई दिए। वहीं कपिल शर्मा के शो ने तो उन्हें अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है जिसे आज के समय में हर कोई जानता हैं। इस शो में सुनील ने ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ का किरदार निभाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें:

यश की ‘KGF2’ से डरे Shahid Kapoor, बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए फिर बदली ‘Jersey’ की रिलीज डेट!

Ranbir और Alia Bhatt की शादी से टूटा युट्यूबर का दिल, कार के पीछे भागते नजर आए निक, वीडियो पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here