Punjab Cabinet Expansion: पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann government) के मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार होने जा रहा है। जानकारी अनुसार शाम 5 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस विस्तार के बाद भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 15 मंत्री हो जाएंगे। बता दें कि इस समय पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 9 मंत्री हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही एक मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था।
सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच इसे लेकर बैठक हुई थी। बैठक करीब 3 घंटे तक चली थी। इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नाम पर चर्चा हुई थी। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान की सरकार के 10 मंत्रियों ने 19 मार्च को शपथ ग्रहण किया था।

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब मंत्रिमंडल के लिए सोमवार ये 5 विधायक ले सकते हैं शपथ
- डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक
- अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक
- फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक
- चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक
- अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक
बता दें कि बीते दिनों हुए संगरूर उपचुनाव में सीट खोने के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तरह- तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। जिसके बाद पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Legislative Assembly Election, 2022) के दौरान आप ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था, केजरीवाल पर तमाम आरोप लगने लगे थे।
1 जुलाई को पंजाब में चुनावी वादे को पूरा करते हुए सीएम भगवंत मान ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। ट्वीट कर लिखा कि आज से पूरे पंजाब में हर परिवार को हर महीने बिजली के 300 यूनिट मुफ्त मिलेंगे।
संबंधित खबरें:
- Punjab Budget 2022: भगवंत मान सरकार ने 1,55,860 करोड़ रुपये का बजट किया पेश; 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ लागू होगी एक विधायक…
- Punjab News: Bhagwant Mann सरकार का बड़ा फैसला, एक बार फिर पंजाब में VIP की सुरक्षा पर चली कैंची, 424 VIP की सिक्योरिटी वापस