Neha Singh Rathore: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाकर सुर्खियां बटोरने वाली बिहार की नेहा सिंह राठौर आखिर उत्तर प्रदेश की ही बहू बन गई हैं। समाजिक मुद्दों को व्यंगात्मक और आलोचनात्मक तरीके से अपने गाने के जरिए उठाने वाली नेहा नेहा सिंह राठौर की शादी 21 जून को अंबेडकर नगर के रहने वाले हिंमाशु सिंह से हुई है। बताते चलें कि कभी अपने गाने “यूपी में का बा” से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गईं हैं। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से हुई।

Neha Singh Rathore: 2021 में शादी टल गई थी
जानकारी अनुसार नेहा की सगाई पिछले साल हो गई थी और जून 2021 में शादी होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से उनकी होने वाली सास उषा सिंह का निधन हो गया था जिसके बाद उनकी शादी टाल दी गई थी। अब जून 2022 में उनकी शादी आखिरकार अम्बेडकर नगर के हिमांशु से हो गई। नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं।

नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाया था। नेहा सिंह राठौर मशहूर लोक गायिका हैं। वह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार पर अपने गाने से निशाना साधकर सुर्खियों में आईं थीं। जब उन्होंने बिहार में ‘का बा’ और फिर यूपी में ‘का बा’ गाना गाकर धूम मचा दी थी।

क्या था गाने में?
बता दें कि अपने गाने में नेहा ने गाते हुए कहा था कि “यूपी में का बा? कोरोना से लाखों लोग मर गए, लाशों से गंगा भर गई। आगे गाने में गाया था कि मंत्री के बेटे बड़े रंगदार है और किसान की छाती पर मोटर कार चलाई जा रही है। उनके इस गाने को लोग खूब सुन रहे थे और शेयर कर रहे थे। हालांकि नेहा सिंह राठौर के यूपी की बहू बनने पर अब कई लोकगायकों ने उनपर तंज कसा है।
संबंधित खबरें:
- Kiara Advani ने ब्लैक साड़ी में दिखाया अपना देसी लुक, लोग हुए दिवाने
- Jug jugg Jeeyo Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन वरुण की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के कलेक्शन में हुआ इजाफा, कमाये इतने करोड़