आपने जबरन शादी के कई ऐसे किस्से सुने होंगे, जिसमें लड़की से उसकी मर्जी जाने बिना ही जबरदस्ती शादी करा दी जाती है। लेकिन शादी का ये किस्सा जरा हटके है, जिसमें लड़की वालों ने एक इंजीनियर लड़के को बंधक बनाकर जबरदस्ती दूल्हा बना दिया। ऐसी ही एक शादी का विडियो इन दिनों यूटयूब पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है, कि कैसे एक लड़का बुरी तरह से रो रहा है, लेकिन दुल्हन के घरवाले जबरन शादी की रस्मों को करा रहे हैं।
ये घटना बिहार के मोकामा की बताई जा रही है, जिसमें विनोद कुमार नाम का एक युवक बीती 3 दिसंबर को अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मोकामा गया था, जहां सुरेंद्र यादव नाम के एक युवक धोखे से विनोद को अपने घर ले गया। वहां सुरेंद्र ने अपनी बहन की ननद से जबरन विनोद की शादी करा दी। शादी के समय विनोद चीखता रहा, मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन सुरेंद्र के परिवारवालों ने उसकी एक न सुनी और जबरन विनोद की शादी करा दी।
बता दे, 4 दिसंबर को विनोद के भाई अवधेश ने इस मामलें की शिकायत पुलिस में दर्ज की थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि दुल्हन का भाई मदन यादव मोहसिनपुर का सरपंच है, इसलिए इस मामलें में किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जा रही है।
इस मामलें में जब विनोद ने सुरेंद्र से गिड़गिड़ाते हुए कहा, कि वह चाहे तो उसे मार दे लेकिन उसकी शादी न कराए, तो सुरेंद्र का कहना था, कि बिहार में पकड़वा विवाह आम बता है, ऐसे ही हजारों जोड़ों की शादी हुई हैं। बता दे बिहार की इस पकड़वा विवाह प्रथा के अनुसार, लड़के को अगवाह करके जबरन शादी करा दी जाती है, हालांकि लड़के के किसी एक रिश्तेदार को इस विवाह की जानकारी पहले से दी जाती है। लेकिन इस मामलें में विनोद के किसी भी रिश्तेदार को इस शादी की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी।