India ने Thomas cup 2022 का खिताब जीत लिया है। थॉमस कप के फाइनल में भारत ने इतिहास रचते हुए मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर थॉमस कप पर पहली बार कब्जा जमाया। भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। भारत के लिए लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने मुकाबले जीते।
भारतीय टीम ने 73 साल बाद जीता Thomas Cup का खिताब
पहले मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन और विश्व के नंबर चार चार एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को मात दी। पहले सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। पहले गेम में लक्ष्य को एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

एक समय मुकाबला 8-7 पर था, लेकिन इसके बाद एंथोनी ने लगातार 12 पॉइंट बनाकर लक्ष्य को पूरी तरह मुकाबले से बाहर कर दिया। उन्होंने सिर्फ 16 मिनट में गेम को अपने नाम करके बढ़त बनाई।उसके बाद लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम कर लिया। उन्हें 21-17 से जीत मिली। उसके बाद तीसरे गेम को भी 21-16 से जीत कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।
जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान को जोड़ी को हराया। डबल्स के पहले गेम में चिराग शेट्टी और सात्विक को हार मिली। इंडोनेशिया की मोहम्मद अहसन और केविन संजया सुकामुलजो की जोड़ी ने गेम (सेट) को 17 मिनट में 21-18 से अपने नाम किया। चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए मोहम्मद अहसन और केविन संजया सुकामुलजो की जोड़ी को 23-21 से हराया।

तीसरे और निर्णायक गेम में रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एक बार फिर से 11-9 की बढ़त बना ली। लेकिन अगले कुछ ही देर में इंडोनेशियाई जोड़ी ने स्कोर को 11-11 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद एक बार दोनों जोड़ी 17-17 की बराबरी पर थी। भारतीय जोड़ी ने फिर 20-18 की बढ़त बना ली और एक घंटे तथा 13 मिनट में 21-19 से मुकाबला जीत लिया। रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली।
संबंधित खबरें: