Happy Birthday Sunny Leone: बॉलीवुड की बेबी डॉल सन्नी लियोनी का आज यानी 13 मई को जन्मदिन है। आज सन्नी का 41वां बर्थडे है। सन्नी एक भारतीय सिख परिवार से संबंध रखती हैं उनका जन्म कनाडा में हुआ था। उनका नाम करनजीत सिंह वोहरा है लेकिन दुनिया उन्हें सन्नी लियोनी के नाम से जानती हैं। सन्नी जितनी सुपरहिट एक्ट्रेस हैं उतनी ही सुपरहिट मां भी हैं। परिवार के साथ मस्ती करते हुए आए दिन उनकी तस्वीरे सामने आती हैं।
सन्नी ने बॉलीवुड में जितने भी गाने किए हैं लगभग सब हिट हुए हैं। सुपर गर्ल (सन्नी) के गानों का क्रैज आज भी फैन्स के बीच बरकार है। चाहें बात करे उनके गाने बेबी डॉल की या शाहरूख की फिल्म राईस के लैला सॉन्ग की आज भी इन सॉन्ग का जादू फैन्स के बीच बरकरार है।
Happy Birthday Sunny Leone: सुपरहिट गानों की मल्लिका सन्नी
पिंक लिप्स गर्ल सन्नी लियोनी अपने ग्लैमरस अंदाज से हर गाने में चार चांद लगा देती हैं। आइटम नंबर की क्वीन सन्नी ने कई फिल्मों में हिट गानों पर अपनी छाप छोड़ी है। जिनमें बेबी डॉल, लैला, चार बोटल वोडका,देसी लुक जैसे हिट सॉन्ग हैं।
आइटम सॉग के साथ -साथ सन्नी ने कई फिल्में भी की हैं। एक पहेली लीली, रागिनी एमएमएस 2,वन नाईट स्टैंड, जिस्म 2 जैसी मूवी भी बॉलीवुड को दी हैं। ये हैं सन्नी लियोनी के कुछ एवरग्रीन सॉन्ग-
संबंधित खबरें: