Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ 8 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी ने छक्का जड़कर टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 6000 रन पूरा कर लिया। धोनी से पहले यह कारनामा विराट कोहली पहले ही कर चुके हैं।
MS Dhoni ने कप्तान के तौर पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
विराट के बाद ऐसा करने वाले धोनी महज दूसरे खिलाड़ी हैं। जब धोनी रविवार को पारी के 18वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने अपना खाता छक्के के साथ खोला। मिचेल मार्श की गेंद पर यह छक्का लगाते ही धोनी ने विराट की बराबरी कर ली। कोहली ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 190 मैच में 48 अर्धशतकों और पांच शतकों की मदद से 6451 रन बनाए। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं धोनी टीम इंडिया, चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पुणे सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं।
धोनी ने अपनी 8 गेंदों पर 21 रनों की नॉटआउट पारी के दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए। इस सीजन में धोनी अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं। इस सीजन से पहले धोनी ने कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी थी और ऐसा लगा था कि विराट का यह रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे, लेकिन सीजन के बीच में ही जडेजा ने धोनी को कप्तानी की कमान वापस दे दी और धोनी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
संबंधित खबरें: