Chandra Grahan 2022: जानिए इस साल भारत में किस दिन लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

0
308
Chandra Grahan 2022
Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने की 16 तारीख को लगने वाला है।

Chandra Grahan 2022: इस साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने की 16 तारीख को लगने वाला है। इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है। ऐसा तब होता है जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी ठीक उसके सामने आ जाती है और उसी समय चंद्रमा पृथ्वी के आगे आ जाता है। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह ढक लेती है जिससे सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती।

2022 grahan
Chandra Grahan 2022

Chandra Grahan 2022: भारत में चंद्र ग्रहण का समय

भारत में साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है भारतीय समय के हिसाब से ग्रहण का समय सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक के लिए रहेगा। ग्रहण को लेकर भारत में कई मान्यताएं हैं जिसमें से एक धार्मिक मान्यता ये है कि सूतक काल के समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। सूतक काल चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लगता है। आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं लगेगा।

Chandra Grahan 2022
16 मई 2022 को भारत में चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022: दुनिया के किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका देशों में दिखाई देगा।

pic chandra
Chandra Grahan 2022

Chandra Grahan 2022: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा

इस बार साल में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। ये दोनों ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण हैं और पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को है तो वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण मंगलवार 8 नवंबर को है। 8 नवंबर को लगा चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा इसलिए इसके सूतक की भी मान्यता होगी।

संबंधित खबरें:

Surya Grahan 2022 Today: आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन कामों को करने से बचे; गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here