IPL 2022 में Delhi Capitals की टीम कोरोना के चपेट में तेजी से आ रही है। कोरोना के मामलों ने दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग आइसोलेशन में पहुंच गए हैं और वह आज के मुकाबले के दौरान टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि टीम के ये राहत की बात है कि पोंटिंग को कोरोना नहीं हुआ है मगर उनके परिवार के कुछ सदस्य इस महामारी के चपेट में आ गए हैं। इसलिए सुरक्षा के तौर पर उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
IPL 2022 में दिल्ली की टीम पर पड़ी कोरोना की मार
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग के परिवार के एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। परिवार को अब एक आइसोलेशन फैसिलिटी में ले जाया गया है और उसकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। बयान में कहा गया कि रिकी पोंटिंग कोरोना टेस्ट में दोनों बार नेगेटिव पाए गए। मगर टीम मैनजमेंट और मेडिकल टीम ने टीम हित में फैसला लेते हुए उन्हें 5 दिन तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
राजस्थान रॉयल्स खिलाफ आज रात के खेल के लिए मैदान पर मौजूद नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी ने मौजूदा परिदृश्य में पोंटिंग और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। दिल्ला कैपिटल्स ने अपने बयान में आगे कहा “बायोबबल में अब तक पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। टीम सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।”
बता दें, मिशेल मार्श और टिम सेफर्ट समेत कई सपोर्ट स्टाफ के सदस्य पहले ही इस महामारी की चपेट में है। दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला भी कोरोना के साए में खेला था।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला