IPL 2022 का 33वां मुकाबला Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने तीन बदलाव किए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बदलाव किए। वहीं मुंबई के लिए मेरेडिथ और रितिक डेब्यू करेंगे और टीम में डेनियल सैम्स की वापसी हुई है। सीएसके के खेमे में प्रिटोरियस और सेंटनर की वापसी हुई है।
इस साल दोनों टीमों की हालत खराब दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मुकाबलों में मात्र 1 मुकाबले में जीत पाई है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 6 मुकाबलों में अभी तक जीत का मुंह नहीं देख पाई है। चेन्नई की टीम नौवें और मुंबई की टीम दसवें स्थान पर है।
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले हुए हैं। जिसमें चेन्नई में 13 तो मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबले देखे जाए, तो सीएसके ने 2 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते है। इससे पहले 2019 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच हुए चारों मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। तो 2014 में चेन्नई ने मुंबई को तीनों मैचों में हराया था।
IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, रिले मरेडिथ।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर, मुकेश चौधरी, महेश थेक्साना, ड्वेन प्रिटोरियस।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला