Sapna Chaudhary: मशहूर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी को कौन नहीं जानता, उनके गाने बजते ही हर उम्र के लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे ही एक वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो एक समारोह का है।
जिसमें Sapna Chaudhary के गाने तेरी आंख्या का यो काजल बजाया जा रहा है। इसी दौरान स्टेज पर एक शख्स इतना बेकाबू हो गया कि सब कुछ भूलकर ऐसा थिरका कि सभी को वंस मोर कहने को मजबूर कर डा़ला। दरअसल परे जोश में डांस करते-करते अपने होश खो बैठा और स्टेज पर लेटकर डांस करने लगर।हालांकि वीडियो देखने में काफी मजेदार है।
Sapna Chaudhary: वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कुछ मिनट के डांस का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसे देखकर देश भर से लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। यही नहीं हर कोई अपने अंदाज से उस पर टिप्पणी दे रहा है।
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- वंस मोर, एक बार देख के मन नहीं भरा मेरा. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इसमें लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
संबंधित खबरें