Pune-Ahmednagar Highway Accident: Maharashtra के पुणे-अहमदनगर महामार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक लग्जरी बस से टकरा गई। जिसके बाद बस सीधे एक होटल में जा घुसी। कार और बस की टक्कर के कारण दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
बता दें कि यह दुर्घटना देर रात 11 बजे के करीब शिरूर तहसील के बजरंगवाडी के पास हुई है। भीषण हादसा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुआ है।
Pune-Ahmednagar Highway Accident: पुणे से अहमदनगर जा रही थी बस
घटना को लेकर APN Reporter ने जानकारी दी कि कार पुणे से अहमदनगर जा रही ट्रेवलर बस से जा टकराई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलटते हुए एक होटल में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं घटना होने के तुरंत बाद घायलों को मीजीत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना को लेकर कार चालक पर शिकरापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि हादसा इतना भयावह था कि इसको देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पास के ही होटल में लगे CCTV कैमरे पर इस दुर्घटना का भयावह दृश्य कैद हुआ। वीडियो में ट्रेवलर पलटी होकर होटल के पार्किंग में खड़े वाहनों को टक्कर मारती नजर आ रही है। ट्रेवलर में सवार घायलों में से 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।