IPL 2022 Points Table में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लखनऊ सुपर जांयट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 6 अंक है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम ने हैट्रिक पूरी की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
केकेआर के खाते में पास छह प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम पहले पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिट्लस की तीन मैचों में दूसरी हार है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाज ने अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है।
IPL 2022 Points Table
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +1.103 |
| लखनऊ सुपर जायन्ट्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.256 |
| राजस्थान रॉयल्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.218 |
| गुजरात टाइटन्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.495 |
| पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.238 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.159 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.116 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.251 |
| मुंबई इंडियंस | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.362 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.825 |
वहीं चार टीमें ऐसी हैं, जिनके खाते में चार-चार प्वॉइंट्स हैं। मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी तेज तर्रार बैटिंग नहीं कर सका। कप्तान ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर नॉटआउट 39 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने 28 गेंद पर नॉटआउट 36 रनों की पारी खेली। डेविड वॉर्नर इस मैच के साथ टीम में वापसी करते दिखे, लेकिन 12 गेंद पर चार रन बनाकर ही आउट हो गए।

लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 52 गेंद पर 80 रन ठोके। उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। डिकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला









