UKMSSB Recruitment 2022: Uttarakhand Medical Service Selection Board की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.co.in पर जाकर 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कुल 824 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UKMSSB Recruitment 2022: Educational Qualification
मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

UKMSSB Recruitment 2022: Age Limit
इन रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों के आयु की गणना 1 जुलाई, 2021 के अनुसार की जाएगी। इसके अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UKMSSB Recruitment 2022: Application Fees
जारी किए गए इन रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

UKMSSB Recruitment 2022: Vacancy Details
Category | Vacancy |
---|---|
General | 533 |
EWS | 55 |
OBC | 55 |
SC | 133 |
ST | 48 |
UKMSSB Recruitment 2022: Important Dates
- अधिसूचना जारी होने की तारीख – 15 मार्च, 2022
- ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत – 24 मार्च, 2022
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख – 13 अप्रैल, 2022

UKMSSB Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज करें।
- अब मांगे जा रहे सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- एक बार अपने फॉर्म को जांच लें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
- अंत में अपने फॉर्म को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका Print Out निकलवा लें।
संबंधित खबरें:
SSC MTS Exam 2022: 3 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन