उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक व्यक्ति ने 7 लोगों को फावड़े से काट दिया। जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई। अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। खेत में काम कर रहे किसानों को सिरफिरे युवक ने निशाना बनाया। एक के बाद एक को काट दिया। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के माजरा परवाना गांव में हुई है।
Bulandshahr SSP ने क्या कहा?

जिले में राम सिंह नाम का व्यक्ति हाथ में फावड़ा लेकर घर से निकला और रास्ते में जो भी मिलता सब पर हमला करते गया। किसी का सर काटा, किसी की कमर, मुंह और हाथ, फिल्मी साइको किलर ने अब तक 3 लोगों की जान ले ली है।
मामले पर एसएसपी बुलंदशहर ने मीडिया को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वे पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था तभी हमारी टीम ने उसे पकड़ लिया। घटना को अंजाम देने वाला फावड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने अन्य अन्य लोगों पर हमला किया है। घटना में जान गंवाने वाले लोग अलग अलग परिवार से हैं। व्यक्ति का किसी से कोई रिश्ता नहीं था। इससे ये प्रतीत होता है कि वह मानसिक रुप से बीमार है।
Bulandshahr पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के शिकार हुए 5 लोगों में किसान हैं। पागल व्यक्ति ने गांव की विमला और नत्थी सिंह सहित 7 लोगों पर वार किया है। नत्थी और विमला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना के बाद घायलों से मिलने के लिए डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं और सभी घायलों का हालचाल जाना। इस बीच सिरफिरे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। जान गंवाने वाले परिवार के घर में मातम पसरा है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- Prayagraj News: प्रयागराज में चौथी मंजिल से गिरने के कारण जज के बेटे की मौत, घर में पसरा मातम
- Viral Video: Job से नहीं मिलता है समय, रोजाना 10KM दौड़ते हुए ये युवक जाता है घर, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो