World Sparrow Day: विश्वभर में आज World Sparrow Day मनाया जा रहा है। दुनिया से खत्म हो रही चिड़िया की प्रजातियां “गौरैया” जिसे इंग्लिश में Sparrow कहते हैं, बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। गौरैया की जनसंख्या में भयंकर कमी को देखते हुए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। घरेलू गौरैया विलुप्त होने के कगार पर हैं। World Sparrow Day पहली बार 2010 में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मनाया गया था। कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग, इमारतों के पैटर्न में बदलाव और घरों से गायब बगीचों के कारण पिछले कुछ वर्षों में गौरैयों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
World Sparrow Day: विलुप्त होने का कारण

मोबाइल और टीवी टावरों से निकलने वाली रेडिएशन भी गौरैया का निगल रही है। पक्षी पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्रों को महसूस करके नेविगेट करते हैं और मोबाइल विकिरण उन्हें परेशान करने और पक्षियों के घूमने की क्षमता में हस्तक्षेप करने के लिए जाने जाते हैं।
भारत में गौरैया की कुल छह प्रजातियां हैं। इन सभी पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मौके पर गौरैया को बचाने के लिए कई मंत्रियों ने भी ट्वटी किया है।
World Sparrow Day: नितिन गडकरी ने किया ट्वीट

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर गौरैया को बचाने का आव्हान किया है। उन्होंने लिखा इस #विश्व गौरैया दिवस, आइए हम गौरैयों के पारिस्थितिक महत्व का जश्न मनाएं और उस पक्षी की रक्षा और संरक्षण करने का संकल्प लें जो अब विलुप्त होने के कगार पर है।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी लोगों से गौरैया की रक्षा करने की अपील की है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- Maharashtra News: सातारा में अचानक जमीन की मिट्टी जब आसमान में जाने लगी, मंजर को देख हर कोई हैरान, देखें वीडियो
- कौन है आतंकवादी Bitta Karate की पत्नी जिसने 2009 में पास की थी Kashmir Administrative Service की परीक्षा?