B Praak का गाना सुनकर लोग कहते हैं कि पाजी दिल की आवाज को सुनकर गाना गाते हैं। ऐसा लगता है कि गाने के हर सफर को उन्होंने जिया है। B Praak दर्द भरे गाने के लिए जाने जाते हैं। साल 2022 में फिर धमाका करने के लिए B Praak तैयार हैं। इनका साथ देने के लिए बॉलीवुड के Kissing Star इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हैं। इसके साथ ही Sahher Bambba भी अपने हुस्न का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। B Praak इस बार दर्द का सैलाब लेकर आ रहे हैं। इनका गाना Ishq Nahi Karte का टीजर 21 मार्च को रिलीज हो रहा है।
Emraan Hashmi और Sahher Bambba

टीजर की तारीख सामने आते ही ट्विटर पर Emraan Hashmi ट्रेंड करने लगे हैं। गाने का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। पोस्टर में दिख रहा है कि लेफ्ट में इमरान हाशमी हैं। बीच में बी प्राक और राइट में Sahher Bambba हैं। बी प्राक मधुर सुर में युवाओं को फिर तोहफा देने के लिए तैयार हैं।
टीजर का डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उत्साहित हो गए हैं। लोग कह रहे हैं कि गाने और टीजर का अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। बता दें कि Ishq Nahi Karte गाने के सिंगर बी प्राक, कंपोजर जानी और डायरेक्टर बिगटूगेदर प्रोस हैं। 24 मार्च को इमरान हाशमी का जन्मदिन है। ऐसे पर हो सकता है कि जन्मदिन के मौके पर ही गाने को रिलीज किया जा सकता है।
Emraan Hashmi ने किया ट्वीट
इमरान हाशमी ने भी ट्वीट कर फैंस को बताया है कि उनके सॉन्ग का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। उन्होंने लिखा कि क्या आप लोग सप्राइज के लिए तैयार हैं। गाने का टीजर 21 मार्च को रीलीज हो रहा है।
फैंस ने क्या कहा
फैंस ने लिए मजे
इंतजार नहीं हो रहा है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- Emraan Hashmi के गाने लुट गए का रिकॉर्ड, 1B व्यूज मिलने पर फैंस को कहा शुक्रिया
- Anushka Sharma ने छोड़ा अपना प्रोडक्शन हाउस, भाई को बनाया मालिक