Gokulpuri Fire: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात 11 मार्च को बड़ा हादसा हो गया। झुग्गियों में आग लगने के कारण 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग लगने के बाद फौरन ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। पर समय के साथ आग पर काबू न पाने के कारण 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। काफी समय बाद आग पर काबू पाया गया है। अभी भी झुग्गियों में से धुआं निकल रहा है।
Gokulpuri Fire: देर रात लगी आग
दिल्ली फायर बिग्रेड के अनुसार बीती रात को हुई घटना में बच्चों समेत 7 लोगों की जलकर मौत हुई है। आग पर काबू पाने के दौरान 7 लोगों के जलते हुए शव बरामद हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है।
इस घटना में एक 11 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हुई है। घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के पास हुई है। करीब 60 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग की 13 गाड़ियां आग को बुझाने का काम कर रही हैं।

घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ ईस्ट) देवेश कुमार महला ने कहा कि रात के करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Gokulpuri Fire: 2022 की सबसे बड़ी घटना

जाहिर है 2022 में अब तक ही सबसे बड़ी घटना है,जो बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक प्लास्टिक कारखाने में आग लगने के चार दिन बाद आई है।

दिल्ली की झुग्गियों में हर साल आग लगती है। लाखों लोग बेघर हो जाते हैं। ऐसे में कई लोगों की आग में जलकर मौत भी हो जाती है।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आस पास रहने वाले लोगों के मन में डर बैठ गया है। 7 शवों को देख जनता दहशत में है।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Updates: गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में देर रात लगी आग, 7 लोगों की जलकर मौत
- कल दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे Yogi Adityanath, सरकार गठन पर होगी चर्चा