MCD Election 2022: दिल्ली चुनाव आयोग ने आज नगर निगम चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी लेकिन चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान नहीं किया। मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी ने हार के चलते चुनाव टाल दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ” भाजपा भाग गयी। MCD चुनाव टाल दिया, हार मान ली दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं। कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव (MCD Election 2022) ना करायें? अब इनकी ज़मानत ज़ब्त करायेंगे हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं। अब 260 से ज़्यादा आएँगी पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था।”
MCD Election 2022: दिल्ली के तीन निगमों के लिए होगा चुनाव

दिल्ली नगर निगम (MCD Election 2022) मुख्य रूप से तीन निगमों में बंटा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम। बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 104-104 वार्ड हैं। जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। प्रत्येक निगम में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। साथ ही साथ अनुसूचित जाति के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।

पिछले नगर निगम चुनाव पांच साल पहले 2017 में हुए थे। 2017 नगर निगम चुनाव में उत्तरी दिल्ली नगर निगम में जहां भाजपा के 64 पार्षद चुने गए थे वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 70 पार्षद जीते थे इसके अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के 47 पार्षद चुनकर आए थे। वहीं आम आदमी पार्टी चुनाव नतीजों में दूसरे नबंर पर रही थी जबकि कांग्रेस तीसरे पायदान पर।

इससे पहले 2012 के नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी सत्ता में आई थी। 10 साल से अधिक समय से बीजेपी दिल्ली नगर निगम में सत्ता में है। मालूम हो कि दिल्ली के ये तीन नगर निगम साल 2012 में अस्तित्व में आए थे।
संबंधित खबरें….