Medical Counselling Committee (MCC) ने NEET PG Counselling 2021 के Round-2 के Choice Filling प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब छात्र 14 फरवरी, 2022 तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी देते हुए MCC ने नोटिस भी जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने भी काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए Apply किया है, वह MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जानें NEET PG Counselling 2021 Choice Filling की पूरी प्रक्रिया

चरण 1. सबसे पहले छात्र MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे “NEET PG Counselling 2021” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4. अब पेज पर “Registration Link” पर क्लिक करें।
चरण 5. यहां मांगी जा रही सभी जानकारी जैसे अपना Registration Number और Date Of Birth आदि दर्ज करें।
चरण 6. इसके बाद “Login” पर क्लिक करें।
चरण 7. अब अपने पसंद के College और Course पर क्लिक करें।
चरण 8. इसके बाद Lock पर क्लिक करें आपकी Choice लॉक हो जाएगी।
चरण 9. अंत में अपने Application Page को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

Round 2 Choice Filling की तारीख को बढ़ाने का नोटिस हुआ जारी
NEET PG Counselling 2021 Choice Filling की तारीख को बढ़ाने की जानकारी देते हुए एक नोटिस भी जारी कर दिया है। यह नोटिस MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि यह Choice Filling Process 13 फरवरी की शाम 5 बजे से 14 फरवरी की सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी।

संबंधित खबरें:
NEET PG Counselling 2021 Round 2 के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, 7 फरवरी है आखिरी तारीख
NEET PG 2022 के लिए Supreme Court ने केंद्र सरकार को दी हिदायत