AFCAT Admit Card 2022: भारतीय वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी Registered Email ID और Password का प्रयोग करना पड़ेगा।
इन तारीख को होगी AFCAT परीक्षा
Indian Airforce की ओर से Non-Technical और Technical दोनों परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। इसके माध्यम से Flying Branch और Ground Duty के कुल 317 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2021 से 30 दिसंबर, 2021 तक चली थी। AFCAT 2022 की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSB Round के लिए बुलाया जाएगा।
AFCAT Admit Card 2022 कैसे करें डाउनलोड?
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार AFCAT आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर Admit Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4. इसके बाद यहां मांगी जा रही सभी जानकारी जैसे अपने Registration Number और Password दर्ज करें।
चरण 5. अब “Submit” पर क्लिक करें।
चरण 6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका Admit Card खुल जाएगा।
चरण 7. अंत में इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए इसका Print Out निकलवा लें।
AFCAT Admit Card 2022
AFCAT Admit Card 2022: बिना AFCAT Admit Card के Exam Center में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक Valid Identity Proof और Passport Size Photograph भी लेकर आएं। AFCAT Admit Card 2022 पर उम्मीदवारों का नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय-तारीख और परीक्षा से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दी गई हैं।
यह भी पढ़ें:
MDL Recruitment 2022: 1500 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, यहां देखें चयन प्रक्रिया
OAVS Recruitment 2022 में निकली भर्तियां, यहां देखें Eligibility Criteria