COVID-19 Updates: देश में कोरोना वायरस के 3.33 लाख नए मामले, एक्टिव केस 21 लाख के पार

0
478
APN News Live Updates
APN News Live Updates

COVID-19 Updates: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। देश में 3.33 लाख नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल की तुलना में लगभग 2.7 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुईं, इसके साथ 2,59,168 लोगों की रिकवरी भी हुई हैं। 3.89 करोड़ मामलों के साथ भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 हो गए हैं, जो 237 दिनों में सबसे ज्यादा है।

सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 5.43 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट घटकर 93.31 प्रतिशत हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.94% से गिरकर 17.78 प्रतिशत हो गई है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 16.65 प्रतिशत दर्ज की गई है।बता दें कि देश में ओमिक्रॉन संस्करण की कुल संख्या आज 10,050 तक पहुंच गई है।

COVID-19
COVID-19 Updates

COVID-19 Updates: दिल्ली में कोरोना से 45 की मौत

स्वास्थ्य विभाग के डेली हेल्थ बुलेटिन में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को COVID-19 के कारण 45 मौतें दर्ज की गईं, जो 5 जून के बाद से सबसे अधिक हैं, और 11,486 ताजा मामले दर्ज किए गए। वहीं पॉजिटिविटी रेट 16.36 प्रतिशत हैं। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले किए गए परीक्षणों की संख्या 70,226 थी। ताजा कोरोना वायरस मामलों के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमण की संख्या बढ़कर 17,82,514 हो गई है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,586 हो गई।

Covid-19
COVID-19 Updates

महाराष्ट्र में कोरोना के 46,393 नए मामले

गौरतलब है कि मुंबई में शनिवार को 3,568 नए कोविड -19 मामले और 10 मौतें दर्ज की गईं। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 46,393 कोविड -19 मामले और 48 मौतें दर्ज की गई। बता दें कि राज्य में सक्रिय मामले 2,79,930 हैं। शनिवार को दर्ज किए गए ओमिक्रॉन के मामले 416 थे, जिससे ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या 2759 हो गई है। इससे पहले महाराष्ट्र ने शुक्रवार को 48,270 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 144 ओमिक्रॉन वाले और 52 संबंधित मौतें शामिल हैं। हालांकि, शहर का रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसदी हो गया है।

COVID-19 Updates: 94 फीसदी व्यस्कों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

बता दें कि देश में प्रशासित COVID-19 वैक्सीन खुराक ने 161 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सरकार के अनुसार, भारत के 94 प्रतिशत वयस्कों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है, जबकि 72 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here