Supreme court: सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर-1 के सामने एक व्यक्ती ने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए उसे LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक खुद को आग लगाने वाला शख्स नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है। दिल्ली पुलिस उसके आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच कर रही है।
राजभर गुप्ता के रूप में हुई है व्यक्ति की पहचान
बता दें कि व्यक्ति की पहचान राजभर गुप्ता के रूप में हुई है, जो नोएडा का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति आग में झुलस गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे कहा कि सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को आग लगा ली और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह झुलस गए थे और उनका इलाज किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस कर रही है घटना की जांच
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट गेट नंबर-1 के बाहर राजभर गुप्ता गुप्ता नाम के एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। घायल हालत में उसे लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्मदाह करने की कोशिश के पीछे की वजहों का पता नहीं चला है। घायल शख्स नोएडा का रहने वाला है और सेक्टर-128 की एक फैक्ट्री में काम करता है। दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक और घटना बीते साल हुई थी, तब सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक 24 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय पुरुष ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें:
- Supreme Court का बड़ा फैसला, बेटियों को विरासत में मिलेगी पिता की संपत्ति
- Supreme Court कोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवजा को लेकर सख्त, आंध्र प्रदेश और बिहार के Chief secretary तलब