बचपन का प्यार गाना गाकर रातों रात फेमस होने वाले सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) जल्द ही फिल्म में नजर आने वाले है। आज के समय में हर कोई सहदेव के दीवाने हैं। अपनी आवाज से अपनी छाप छोड़ने वाले सहदेव अब अभिनय जगत पर कमाल करने जा रहे हैं। सहदेव छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) के बचपन का किरदार निभाएंगे।
Sahdev Dirdo सीएम Ajit Jogi की बायोपिक में आएंगे नजर
बता दें कि अजीत जोगी पर ये पहली बार बायोपिक बनने जा रही हैं, जिसके लिए बहुत पहले से एक ऐसे बच्चे की तलाश की जा रही थी जो कि अजीत जोगी के बचपन का किदार निभा सके। यह फिल्म अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी और व पुत्र अमित जोगी के मार्गदर्शन में बन रही है। फिल्म के निर्माता मनोज खरे, अरविंद कुर्रे हैं। फिल्म की शूटिंग 25 जनवरी से शुरु हो जाएगी।
इस फिल्म में अजीत जोगी के संघर्ष को दिखाया जाएगा कि कैसे एक आदिवासी और छोटे जगह का लड़का सीएम बन जाता हैं। उनकी पूरी जर्नी को एक फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर सहदेव काफी उत्साहित हैं। बता दें कि अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे। बिलासपुर के पेंड्रा में जन्में अजीत जोगी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और फिर भारतीय प्रशासनिक (IAS) की नौकरी की थी।
Sahdev Dirdo का कुछ दिन पहले एक्साडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहदेव को सिर पर 5 टांके लगाए गए थे। सहदेव को करीब 2 घंटे तक आईसीयू में रखा गया और सहदेवा इलाज के दौरान करीब 5 घंटे तक बेहोश रहे।
गौरतलब है कि सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हैं। सहदेव ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाना गाकर फेमस हुए थे। सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था। लोग जमकर इस गाने पर रील बना रहे थे। ये वीडियो बॅालीवुड के सिंगर बादशाह ने देखा और उन्होंने इस गाने का रीमिक्स वर्जन तैयार किया था। बादशाह के साथ इस वीडियो में सहदेव भी नजर आए थे। गाने में आने के बाद उनके परिवार की स्थिति पहले से थोड़ी ठीक हो गई। बता दें कि गाने के बाद सहदेव इंटरनेट पर छा गए थे।
यह भी पढ़ें: