Digvijaya Singh ने कहा- जींस पहनने वाली लड़कियां PM Modi को नहीं करती हैं पसंद

0
387
Digvijaya Singh
Digvijaya Singh

दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) महिलाओं पर अपने विवादित बयान को लेकर जाने जाते हैं। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए अजीब टिप्पणी की ही। दिग्विजय सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जींस पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। उन्हें तो महज 40 साल से अधिक उम्र वाली महिलाएं ही पंसद करती हैं।

Digvijaya Singh ने की सावरकर पर टिप्पणी

Digvijaya Singh
Digvijaya Singh

उन्होंने कहा कि 40 साल से ज्यादा की महिलाएं हैं वो मोदी से प्रभावित हैं, जो लड़की जींस पहनती हैं वो मोदी से प्रभावित नहीं हैं। साथ ही कहा कि 2024 में फिर मोदी जीत गए भाजपा जीत गई तो सबसे पहले भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा। आरक्षण खत्म हो जाएगा जो मिल रहा है वो खत्म हो जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने सावरकर पर भी टिप्पणी की। भोपाल में दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा, ”वी सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा कि गाय… हमारी मां नहीं हो सकती और गाय का बीफ खाने में कोई समस्या नहीं है।”

Digvijaya Singh का BJP पर वार

RSS
Rss

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस (RSS) से है। हमारे यहां ऐसे कई हिंदू हैं जो गाय का मांस भी खाते हैं। यह देश विविधताओं का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू है जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है गोमांस ना खाया जाए और अधिकांश हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं।

दिग्विजय सिंह बीजेपी पर हमला बोलने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गुंडे बजरंग दल के हैं। सिंह ने कहा कि पुलिस भी गुंडो का साथ देती है। एनएसयूआई छात्रों को मारा गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी बजरंग दल के गुंडो को बचाने में लगी हुई है। ये सरकार हत्यारों को नौकरी देती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here