पहाड़ों से मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। दार्जिलिंग के संदकपुर और चटकपुर इलाकों में बर्फबारी हो रही है। औली पूरी तरह से जम चुका है। बर्फबारी का लुत्फ सैलानी खूब उठा रहे हैं। बर्फबारी ने मौसम इतना सुहाना कर दिया है कि नए साल का जश्न और भी मजेदार हो गया है।
धरती की जन्नत पर भी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जम्मू कश्मीर से लेकर गुलमर्ग तक बर्फ की सफेद चादर दिख रही है।
Snowfall की तस्वीरें
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से सामने आई यह तस्वीर सैलानियों को अपनी तरफ खींच रही है। नए साल को Snowfall सुहाना बना रहा है।
सैलानी बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 दिसंबर को Western Disturbance के कारण जम्मू कश्मीर के आस पास इलाकों में बर्फबारी होगी।
सड़कों पर बर्फबारी ने पहरा लगा दिया है। बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार Western Disturbance के कारण 28 दिसंबर तक पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।
पहाड़ों में गिर रही बर्फ के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी सैलानियों के लिए अच्छी खबर लाया है।
जो सैलानी छुट्टियां मनाने के लिए बाहर गए हैं उनके लिए बर्फबारी होना सुहाना बन गया है। बर्फबारी का सैलानी सालों से इंतजार करते हैं।
Snowfall ने मुनस्यारी को बनाया सुंदर
पहाड़ी राज्यों से बर्फबारी की सुंदर तस्वीरें सामने आ रही हैं। उत्तर पश्चिमी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
वहीं क्रिसमस पर मुनस्यारी में जमकर बर्फबारी हुई है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुए हिमपात से नगर और आसपास के इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।
मौसम के दूसरे हिमपात के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार देर रात बर्फबारी शुरू हुई। नगर के साथ आसपास के इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।
प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खलिया बर्फ से पूरी तरह से ढक गया है। खलिया में 9 इंच तक हिमपात हुआ है। कालामुनी में 6 इंच तक बर्फबारी हुई है।
संबंधित खबरें: