BSP विधायक रामबाई चर्चाओं में हैं। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (VIDEO) में विधायक (MLA)’मुझे नौलखा मंगा दे…’ गाने पर ठुमका लगाते हुए नजर आ रही है। मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई का यह अंदाज लोगों के द्वार खूब पसंद किया जा रहा है।
खबरों के अनुसार विधायक एक शादी समारोह में पहुंची थी। जहां वो अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के गाने पर डांस करने लगी। बताया जा रहा है कि विधायक के भांजे की शादी थी। सोशल मीडिया में डेढ़ मिनट के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
पहले भी चर्चाओं में रही हैं बसपा विधायक
गौरतलब है कि बसपा विधायक पहले भी चर्चाओं में रही हैं। कई बार वो अपने दबंगई के लिए भी चर्चाओं में रही हैं। कुछ ही दिन पहले अधिकारियों को फटकार लगाने के कारण भी वो चर्चाओं में रही थी।