क्रिकेट के किसी मैच में अगर पूरी टीम एक ही तरीके से आउट हो जाए तो इसे वाकई एक अनोखा रिकॉर्ड कहा जा सकता है। आईपीएल सीजन 10 में पुणे और दिल्ली के बीच खेले जा रहे पहले मैच में एक ऐसा ही अनोखा रिकॉर्ड बना। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक टीम के सारे के सारे बल्लेबाज एक ही तरीके से आउट हो गए। दिल्ली के द्वारा की जा रही गेंदबाजी में पुणे के सभी बल्लेबाज किसी ना किसी फिल्डर को कैच थमा बैठे और आउट हो गए। आपको बता दें कि क्रिकेट में कैच आउट के अलावा, बोल्ड, रन आउट, पगबाधा के माध्यम से भी बल्लेबाज आउट होते हैं लेकिन पूणे और दिल्ली के मैच में पुणे के सभी खिलाड़ी कैच देकर आउट हो गए।
पुणे और दिल्ली के बीच खेले गए इस मैच को दिल्ली ने 97 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। दिल्ली के खिलाड़ी संजू सैमसन ने आईपीएल-10 का पहला शतक लगाते हुए दिल्ली का स्कोर 205 रनों तक पहुंचा दिया। जिसका पीछा करने उतरी पूणे की पूरी टीम 16.1 ओवर में ही मात्र 108 रनों पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस सीज़न की पहली जीत हासिल की।
जानिए कौन कैसे हुआ आउट:-
1. | मयंक अग्रवाल | कैच- मॉरिश | बॉल- जहीर |
2. | अजिंक्य रहाणे | कैच- सैमसन | बॉल- जहीर |
3. | फॉफ डू प्लेसी | कैच- पंत | बॉल- नदीम |
4. | राहुल त्रिपाठी | कैच- नदीम | बॉल- मॉरिश |
5. | बेन स्टोक्स | कैच- पंत | बॉल- कमिंस |
6. | एम एस धोनी | कैच- नायर | बॉल- मिश्रा |
7. | रजत भाटिया | कैच- मॉरिश | बॉल- मिश्रा |
8. | दिपक चाहर | कैच- पंत | बॉल- जहीर |
9. | एडम जंपा | कैच- सैमसन | बॉल- मिश्रा |
10. | अशोक डिंडा | कैच- मिश्रा | बॉल- कमिंस |
11. | इमरान ताहिर (नॉटआउट) | कैच | बॉल- |