Himachal Pradesh Byelection Results: मंडी लोकसभा समेत 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप

0
480
Lok Sabha Election
Election

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों नतीजों में कांग्रेस ने अर्की और जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर सीट पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, मतगणना में मंडी संसदीय सीट पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंडी लोकसभा सीट पर दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बीजेपी के बिग्रेडियर (रिटायर) खुशाल ठाकुर को हराया।

अर्की

अर्की विधानसभा में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। अर्की विधानसभा सीट पर भाजपा के रतन सिंह पाल को और कांग्रेस के संजय अवस्‍थी ने हरा दिया है।

फतेहपुर

फतेहपुर में भाजपा के बल्‍देव ठाकुर को कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने हरा दिया है।

जुब्बल-कोटखाई

जुब्बल विधानसभा में कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है जबकि भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक की जमानत जब्त हो गयी है।

मंडी

मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी खुशाल चंद ठाकुर को कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह ने हराया।

मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए मतदान में लगभग 57.73 प्रतिशत वोटिंग हुई। कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 66.20 फीसदी, सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 64.97 प्रतिशत और शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 78.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: By Election Result: उपचुनाव नतीजों का देश की राजनीति पर क्या होगा असर? जानें पांच POINT में…