कम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) एक्टिंग के बाद अब राजनीति में आगई हैं। काम्या ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ज्वाइन कर लिया है। अभिनेत्री काम्या पंजाबी बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। काम्या पंजाबी ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। काम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे कई बार सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देती रही हैं।
काम्या ने इस बात की जानकारी अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने कहा कि एक सुंदर शरुआत, शुक्रिया भाई जगताप।
Times of India ने किया था खुलासा
बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने खुलासा किया था कि काम्या जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इस खुलासे के बाद काम्या राजनीति में आगई हैं। बता दें कि काम्या को राजनीति की दुनिया से काफी लगाव है। वे हमेशा से राजनीति में आना चाहती थीं लेकिन समय की कमी के कारण वह राजनीति की तरफ रुख नहीं कर पा रहीं थी।
अब मौका मिला है तो काम्या ने बिना समय बर्बाद किए कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। फेमस टीवी ड्रामा शक्ति अस्तित्व के एहसास की बंद होने के बाद काम्या के पास कुछ समय है जिसका उपयोग वह राजनीति में करना चाहती हैं। काम्या का इस खबर पर क्या टेक है अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।
इस खबर को लेकर काम्या ने कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ही मीडिया के जरिए लोगों से बात करेंगी कि राजनीति में आने का कैसे मना बनाया।
मजबूत हस्ती
इस खबर के बाहर आते ही कहा जा रहा है कि काम्या एक मजबूत हस्ती हैं। उनकी आवाज काफी बुलंद है। अगर वह राजनीति में आती हैं तो अपने दमदार भाषण से लोगों को काबू कर सकती हैं।
काम्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 2 दशक से शोबिज का हिस्सा हैं। काम्या टीवी पर कई शोज में दिखी हैं। इनमें बनूं मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा- लेकिन कब तक? , बेइंतहां जैसे शोज शामिल हैं। काम्या ने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था. उनका पिछला सीरियल सुपरहिट शो शक्ति रहा। सीरियल में काम्या पंजाबी ने प्रीतो का रोल किया था।
यह भी पढें: