Budget Smartphones: 20 हजार रुपये के अंदर दमदार फीचर्स वाले ये स्मार्टफोन हैं शानदार ऑप्शन, बैटरी से कैमरा तक सब कुछ जबरदस्त

0
1

Budget Smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन खरीदते वक्त यूजर्स सिर्फ ब्रांड नहीं, बल्कि बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर जैसी खूबियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। अच्छी बात यह है कि अब 20 हजार रुपये के बजट में भी ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹20,000 के आसपास है, तो बाजार में कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसे चुनिंदा टॉप-5 स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो कीमत के हिसाब से शानदार वैल्यू ऑफर करते हैं।

1.Oppo K14: बैटरी चाहने वालों के लिए शानदार विकल्प

ओपो के14 (Oppo K14) उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए। इसमें 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है और परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की विशाल बैटरी है, जो भारी उपयोग के बावजूद लंबे समय तक चल सकती है। इसकी कीमत करीब 19,999 रुपये है।

2.Samsung Galaxy A17: AMOLED डिस्प्ले पसंद करने वालों के लिए

सैमसंग गैलेक्सी ए17 (Samsung Galaxy A17) अपनी डिस्प्ले क्वालिटी के लिए खास विकल्प है। इसमें 6.7 इंच का सुपर एमोलेड (Super AMOLED) पैनल दिया गया है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन एक्सिनोस 1330 (Exynos) प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 50MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 13MP कैमरा दिया गया है। 5000mAh बैटरी के साथ आने वाले इस फोन की कीमत करीब 19,499 रुपये है।

3.Vivo T5x: एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए दमदार

वीवो टी5एक्स 5G (Vivo T5x 5G) बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 6.76 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए शानदार अनुभव देती है। यह फोन Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर से लैस है और 7200mAh बैटरी के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी कीमत लगभग 18,999 रुपये है।

4.Motorola G96: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का कॉम्बो

मोटोरोला जी96 (Motorola G96) इस बजट में सबसे प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले ऑफर करने वाले फोन्स में शामिल है। इसमें 6.67 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहती है। कैमरा के लिए इसमें 50MP Sony सेंसर दिया गया है और 5500mAh बैटरी इसकी ताकत बढ़ाती है। इसकी कीमत लगभग 18,850 रुपये है।

5.Nothing Phone (3a) Lite: प्रीमियम डिजाइन और क्लीन UI

नथिंग फ़ोन (3a) लाइट [Nothing Phone (3a) Lite] थोड़ा प्रीमियम विकल्प है, लेकिन ऑफर्स के बाद यह 20 हजार के अंदर मिल सकता है। इसमें 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डीमेंसिटी 7300 प्रो (MediaTek Dimensity 7300 Pro) प्रोसेसर मिलता है। फोन 8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। 50MP OIS कैमरा और Nothing OS का क्लीन इंटरफेस इसे अलग बनाता है। अमेजन पर यह फिलहाल फोन 21, 290 रुपये में लिस्टेड है. लेकिन कार्ड डिस्काउंट और मंथ एन्ड सेल में आप इस डिवाइस को 20,000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं।

कौन सा फोन किसके लिए बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी है तो Oppo K14 और Vivo T5x 5G बेहतर विकल्प हैं। वहीं अगर डिस्प्ले क्वालिटी चाहिए तो Samsung Galaxy A17 और Motorola G96 शानदार रहेंगे। जबकि प्रीमियम डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए Nothing Phone (3a) Lite सबसे आकर्षक विकल्प हो सकता है।

Disclaimer: स्मार्टफोन की कीमतें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और क्षेत्र के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदारी से पहले संबंधित वेबसाइट पर कीमत और फीचर्स अवश्य जांच लें। APN News किसी भी खरीद निर्णय, मूल्य परिवर्तन या उत्पाद प्रदर्शन के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।