Happy birthday Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) का आज जन्मदिन है इस अवसर पर उन्हें देश विदेश से लोग बधाई दे रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही लोग ट्विटर पर #HBDayAmitShah ट्रे्ंड करवाने में लगे हैं। बताते चलें कि शाह वर्तमान में बीजेपी के दूसरे सबसे मजबूत नेता है। काफी कम समय में उन्होंने गुजरात से देश के गृहमंत्री तक का सफर तय किया है। उनके कार्यकाल में सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिेए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने ट्वीट किया कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी अमित शाह को बधाई और शुभकामनाएं उनके जन्मदिन पर। वह एक सुरक्षित और सुरक्षित भारत सुनिश्चित करने के लिए जबरदस्त प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने दी बधाई
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने लिका कि ऊर्जा, कर्मठता, ज्ञान और कार्यकुशलता के धनी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका परिश्रम और सेवाभाव सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूँ।