नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

0
0
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पटना के गांधी मैदान ने आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। एनडीए को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिलने के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह विशेष रूप से आयोजित किया गया। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे और उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

इस शपथ ग्रहण के साथ ही एनडीए की नई सरकार आधिकारिक रूप से बिहार में कार्यभार संभाल चुकी है। गांधी मैदान में विशाल मंच सजाया गया था, जहां हजारों कार्यकर्ता, नेता और आम लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इस बार मंत्रिमंडल में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम सहित सभी घटक दलों को उचित प्रतिनिधित्व मिला। मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलित मिश्रण देखने को मिला।

मंत्रिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रोशन, सुरेश सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, दीपक प्रकाश।

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति:
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह के दौरान गांधी मैदान को सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल के तहत कवर किया गया।

शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार का कार्यभार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे, जिसमें कई अहम और प्रतीक्षित फैसलों की घोषणा होने की उम्मीद है।