Surya Grahan 2024 Date and Time: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ? जानिए सही समय और तारीख

0
0
क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, ये घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है या बीच से होकर गुजरता है। सूर्य ग्रहण लगने पर अंधेरा छा जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का एक विशेष महत्त्व है। जब सूर्य ग्रहण लगता है तभी से ही सूतक काल भी लग जाता है, जिसे अशुभ समय माना जाता है और इस समय में बहुत से कामों को करने की मनाही होती है। इस वर्ष साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण में आकाश में रिंग ऑफ फायर बनेगा। जानिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किस दिन लगने वाला है और भारत से नजर आएगा या नहीं…

आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार के दिन लगने वाला है। भारत के समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 पीएम से 3 बजकर 17 एएम तक लगेगा।

कैसा दिखेगा

वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा का आकार सूर्य से छोटा नजर आता है जिस चलते सूर्य के बीचोंबीच अंधेरा दिखता है और बाहरी रिंग नजर आती है। इसे रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) यानी आग का छल्ला भी कहा जाता है।

भारत से सूर्य ग्रहण नजर आएगा?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत से नजर नहीं आएगा। सूर्य ग्रहण को प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, साउथ अमेरिका, ईस्टर आयलैंड, चिली और अर्जेंटीना आदि जगहों से देखा जा सकता है।

सूतक काल लगेगा या नहीं

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत से नहीं दिखेगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।